इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण नया मैचमेकिंग टेस्ट है। टियर IX और X के लिए, वौर्गमिंग अब प्रति टीम अधिकतम तीन मैगजीन-आधारित गन (Autoloaders) वाले वाहनों की सीमा तय करने का परीक्षण कर रहा है। यह एक बड़ा बदलाव है क्योंकि अक्सर मैगजीन टैंकों की अधिकता से गेम का संतुलन बिगड़ जाता था। इसके साथ ही, 'हैवी टैंक सिमिट्री' फीचर का भी परीक्षण शुरू हो रहा है, जिससे दोनों टीमों में भारी टैंकों की संख्या बराबर बनी रहे।
17 अप्रैल से एक नया गेम मोड 'Total Domination' शुरू होने जा रहा है। इस मोड की खासियत यह है कि इसमें सभी टियर्स के टैंक हिस्सा ले सकते हैं, और निचले टियर वाले वाहनों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने के लिए विशेष बूस्ट दिया जाएगा। सामरिक दृष्टि से एक और बड़ा बदलाव मिनीमैप पर 'लास्ट नोन पोजीशन' फीचर का जुड़ना है। अब अगर कोई दुश्मन आपकी व्यू रेंज से बाहर जाता है, तो उसकी आखिरी लोकेशन मैप पर दिखाई देगी, जिससे फ्लैंकिंग और एम्बुश करना आसान हो जाएगा।
टैंकों के संतुलन को लेकर भी बड़ी खबर है: पांच टैंकों को टियर VIII से बढ़ाकर टियर IX में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा, Falls Creek और Oasis Palms जैसे लोकप्रिय मैप्स में सुधार किए गए हैं ताकि गेमप्ले और अधिक स्मूथ हो सके। मैगजीन गन्स के लिए नई आवाज़ें भी जोड़ी गई हैं, जो अनुभव को और अधिक रियलिस्टिक बनाती हैं।
