Steam Spring Sale की शुरुआत हो चुकी है और इस बार मानवता की आखिरी चेकपोस्ट को संभालने का मौका कम कीमत पर मिल रहा है। Quarantine Zone: The Last Check पर अब 20% की सीधी छूट दी जा रही है, जो नए खिलाड़ियों के लिए इस तनावपूर्ण सिम्युलेटर में उतरने का सही समय है।
यह सेल 19 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च, 2026 तक चलेगी। डिस्काउंट केवल बेस गेम तक ही सीमित नहीं है; गेम के आधिकारिक साउंडट्रैक और 'Supporter Pack' पर भी 20% की कटौती की गई है। अगर आप अपने चेकपॉइंट के इंटीरियर और टूल्स के लिए एक्सक्लूसिव स्किन्स चाहते हैं, तो सपोटर पैक एक बेहतरीन विकल्प है।
एक ऑफिसर के रूप में, आपका काम केवल कागजात चेक करना नहीं है, बल्कि यह तय करना है कि कौन जीवित रहेगा और कौन नहीं। इस गेम में लिए गए फैसले न केवल आपकी बेस की सुरक्षा को प्रभावित करते हैं, बल्कि पूरी मानवता की किस्मत भी आपके हाथों में होती है।
इसके अलावा, गेम के भीतर St. Patrick's Day इवेंट अभी भी लाइव है। खिलाड़ियों के पास 24 मार्च तक का समय है इस विशेष इवेंट का हिस्सा बनने के लिए। यदि आप रणनीति और सर्वाइवल के मिश्रण को पसंद करते हैं और एक चुनौतीपूर्ण अनुभव की तलाश में हैं, तो यह सेल आपके लिए एक शानदार अवसर है।
