क्राफ्टन की टीम वर्तमान में स्कूल लाइफ के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए खिलाड़ियों से फीडबैक मांग रही है। इस फीचर के जरिए खिलाड़़ी अपने किरदारों के स्कूली जीवन में सीधे हस्तक्षेप कर सकेंगे और उनके भविष्य को आकार दे पाएंगे। डेवलपर्स का कहना है कि वे मई की रिलीज से पहले समुदाय के सुझावों के आधार पर इसमें बदलाव करना चाहते हैं ताकि यह अनुभव अधिक इमर्सिव हो सके।
गेम की जटिलता को देखते हुए, टीम CPU और GPU परफॉरमेंस को स्थिर करने के लिए नए विकल्पों पर भी काम कर रही है। इसमें दूर की इमारतों के इंटीरियर रेंडरिंग को कम करने और भीड़ की डेंसिटी (Crowd Density) को नियंत्रित करने जैसे सेटिंग्स शामिल होंगे। यह उन खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत होगी जो हार्डवेयर की सीमाओं के कारण गेम में लैग का सामना कर रहे थे।
मजेदार बात यह है कि Inzoi खिलाड़ियों को पूरी आजादी दे रहा है। यदि आपके पास एक पावरफुल गेमिंग रिग है और आप परफॉरमेंस से ज्यादा विजुअल डेंसिटी को प्राथमिकता देते हैं, तो आप इन सेटिंग्स को मैन्युअल रूप से वापस बढ़ा सकेंगे। इसका मतलब है कि गेम अब लो-एंड और हाई-एंड दोनों तरह के सिस्टम्स के लिए बेहतर तरीके से ट्यून किया जा रहा है।
