इस पैच का सबसे बड़ा आकर्षण नया Ledger विंडो है। पुराने स्ट्रेटजी गेम्स के प्रशंसकों को याद होगा कि खिलाड़ियों के लिए अपने साम्राज्य, सेना और अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को एक जगह देखना कितना जरूरी होता है। नया लेजर अब आपको दुनिया भर के पात्रों और राज्यों के महत्वपूर्ण सांख्यिकी (statistics) को आसानी से ट्रैक करने की अनुमति देता है।
चरित्रों के विकास और उनकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को अधिक वास्तविक बनाने के लिए Elder Traits सिस्टम पेश किया गया है। अब जैसे-जैसे आपका शासक बूढ़ा होगा, उसे 'Faltering Heart' (कमजोर दिल) या 'Fragile Bones' (नाजुक हड्डियाँ) जैसे टियर वाले ट्रेड्स मिल सकते हैं। यह न केवल रोल-प्लेइंग में गहराई जोड़ता है, बल्कि उत्तराधिकार की योजना बनाने में एक नई चुनौती भी पेश करता है।
गेम के 'Situations' टैब को भी पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। यह अब पात्रों से जुड़ी कहानियों, जैसे कि आपके पालतू जानवर या विशेष घटनाओं को एक विजुअल तरीके से संकलित करता है, जिससे गेम की जटिलता कम होती है। साथ ही, Accolades सिस्टम में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब इसे केवल ड्यूक (Dukes) या उससे ऊपर के रैंक वाले शासकों तक सीमित कर दिया गया है और इसकी संरचना को सरल बनाया गया है ताकि खिलाड़ियों को बेवजह की माथापच्ची न करनी पड़े।
यह अपडेट वर्तमान में ओपन बीटा में है, जिसका अर्थ है कि डेवलपर्स खिलाड़ियों से फीडबैक की उम्मीद कर रहे हैं। यदि आप अपनी पुरानी सेव फाइल्स को लेकर चिंतित हैं, तो बीटा में जाने से पहले उनका बैकअप जरूर ले लें।
